बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने बुधवार को रोहतास जिले में राजकीय रेल पुलिस (GRP) थाना के अवर निरीक्षक विजय कुमार सिंह को पांच हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। 

थाना से जमानत देने के एवज में मांगी थी रिश्वत
ब्यूरो सूत्रो ने बुधवार को बताया कि पटना मध निषेध कार्यालय की सहायक अवर निरीक्षक और रोहतास जिले के संझोली थाना क्षेत्र निवासी बसंती कुमारी ने ब्यूरो में 13 मई को शिकायत दर्ज कराई थी कि विजय कुमार सिंह द्वारा उनके पति रंजित कुमार उर्फ करण यादव पर रेल थाना सासाराम में जमानतीय धारा में दर्ज कांड सं0-10/25 में थाना से जमानत देने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है। ब्यूरो द्वारा परिवादी की शिकायत का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम में विजय कुमार सिंह द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। प्रथम द्दष्टया आरोप सही पाए जाने के बाद कांड अंकित कर ब्यूरो की पुलिस उपाधीक्षक और अनुसंधानकर्त्ता किरण पासवान के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया।       

सूत्रों ने बताया कि धावा दल ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त विजय कुमार सिंह को पांच हजार रुपए रिश्वत लेते अपने सरकारी आवास, सासाराम से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त से पूछताछ के बाद उसे पटना निगरानी की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights