सहारनपुर(मनीष अग्रवाल)। कावड़ यात्रा को शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न करने के लिए अधिकारी लगातार कावड़ मार्ग का निरीक्षण कर ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को उचित दिशा निर्देश दे रहे हैं इसी कड़ी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी सहारनपुर द्वारा बताया गया की उत्तर प्रदेश शासन द्वारा काँवड़ियो द्वारा अपने वाहनों पर लाये जाने वाले डीजे की ऊचाईं, चौड़ाई व ध्वनि को लेकर जारी की गयी गाईडलाईन्स का कड़ाई से अनुपालन हेतु हरियाणा व उत्तराखण्ड राज्यो से जनपद सहारनपुर को जोड़ने वाले मार्गों पर कड़ी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था व्यवस्थापित की गयी है। पुलिस द्वारा डीजे की ऊचाँई 10 फुट व चौड़ाई 12 फुट से अधिक होने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए डीजे को सीमावर्ती चैक पोस्ट पर ही तय मानको के अनुसार व्यवस्थित कराकर काँवड़ियो को उनके गंतव्य स्थल की ओर रवाना किया जा रहा है एंव कांवड मार्गो पर लगातार चैकिंग की जा रही है। अपने वाहनों को निर्धारित गति से चलाये। जिससे कोई दुर्घटना घटित न हो। तेज गति से वाहन चलाने वाले वाहनों के विरुद्ध लगातार चालानी की कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights