madhya-pradesh-weather-orange-alert-for-heatwave

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गर्मी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को सुबह से ही दिल्लीवासी तेज धूप और उमस से परेशान नजर आए। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार आज सुबह का न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) सामान्य से दो डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया है।

PunjabKesari

दोपहर में झुलसाने वाली लू (Heatwave) और गर्म हवाएं चलने की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने राजधानी में येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

मौसम विभाग ने दोपहर में तेज हवा चलने और लू की आशंका जताते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। अधिकतम तापमान लगभग 44 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 37 प्रतिशत दर्ज की गई।

PunjabKesari

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार रविवार सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 210 यानी खराब श्रेणी में दर्ज किया गया।

PunjabKesari

सीपीसीबी के मानकों के अनुसार, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights