pm-karwar-tragedy-relief

नई दिल्ली, 24 मई । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक के कारवार जिले में हुए नदी हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स हैंडल पर जारी संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि कर्नाटक के कारवार जिले में हुई त्रासदी से वह गहरे आहत हैं। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

उल्लेखनीय है कि कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के कारवार क्षेत्र में रविवार को तत्थेहकालु नदी में बड़ा हादसा हो गया। पुलिस के अनुसार एक ही परिवार के लोग नदी में सीपियां इकट्ठा करने गए थे। इसी दौरान अचानक पानी का स्तर बढ़ गया और तेज बहाव में कई लोग बह गए। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 7 महिलाएं हैं।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights