झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र के रेयारदा गांव में रविवार दोपहर एक व्यक्ति ने अपने घरेलू झगड़े के दौरान अपनी पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान मांगरो देवी के रूप में हुई है। घटना से गांव में सनसनी और आक्रोश फैल गया।

विवाद ने लिया हिंसक रूप

पुलिस के अनुसार, आरोपी पति श्रवण सरदार ने मांगरो देवी के जीवित रहते ही दूसरी शादी कर ली थी। इससे घर में बार-बार झगड़े होते रहते थे। रविवार को भी इसी विवाद पर दोनों के बीच बहस हुई, जो जल्द ही हिंसक रूप ले लिया। गुस्से में श्रवण सरदार ने पास रखे डंडे से मांगरो देवी पर कई बार हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी गिरफ्तार

चौका थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया गया है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसे सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त डंडे को भी जब्त कर लिया है। इसके अलावा, परिवार और गवाहों के बयान लेकर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस मामले में किसी और की संलिप्तता तो नहीं थी। पुलिस ने गांव में सुरक्षा बढ़ा दी है और कहा है कि घरेलू हिंसा और हत्या के मामलों में उनकी ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights