जिला बारामुला के डांखा मोड़ ईको पार्क के पास भूस्खलन (लैंडस्लाइड) की घटना सामने आई है। भूस्खलन के कारण बारामुल्ला मार्ग को एहतियातन बंद कर दिया गया है, जिससे सड़क के दोनों ओर कई वाहन फंस गए हैं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सूचना मिलते ही संबंधित विभागों और प्रशासन की टीमें मौके की ओर रवाना हो गई हैं। मार्ग को साफ करने और यातायात बहाल करने के प्रयास जारी हैं। आम जनता से अपील की जाती है कि वे इस मार्ग का उपयोग फिलहाल न करें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। घटना से संबंधित विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights