up-mlc-election-counting

लखनऊ, 27 अक्टूबर । उत्तर प्रदेश की विधान परिषद की पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव की मतगणना मंगलवार सुबह से जारी है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीसीटीवी कैमरे व वीडियोग्राफी की निगरानी में मतगणना कराई जा रही है। प्रारंभिक रुझान में भारतीय जनता पार्टी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र लखनऊ, बरेली में आगे चल रही है, जबकि समाजवादी पार्टी गाेरखपुर और आगरा में आगे है। अंतिम परिणाम तक उलटफेर जारी रहेगा।

उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली और गोरखपुर में सुबह आठ बजे से काउंटिंग हो रही है। सबसे पहले मतपत्रों के बंडल बनाने का काम पूरा होने के बाद मतों की गिनती शुरु की गयी और मेरठ से पहला रुझान भी आ गया। मेरठ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार श्रीश चंद्र शर्मा अपने प्रतिद्वंद्वी से लगभग 2500 वोटों से आगे हैं जबकि लखनऊ में शिक्षक क्षेत्र से उमेश द्विवेदी आगे हैं। वहीं आगरा में शिक्षक चुनाव में पहले चक्र में सपा प्रत्याशी डाॅ. आकाश अग्रवाल एक हजार वोट से आगे हैं। गोरखपुर में शिक्षक क्षेत्र से सपा के ही संजयन त्रिपाठी और वाराणसी में शिक्षक क्षेत्र से लाल बिहारी यादव शुरुआती बढ़त बनाए हुए हैं। इन सभी 11 सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान हुआ था। 152 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

समाजवादी पार्टी के नेताओं ने मतपत्रों के बंडल बनाने और मतपत्रों की संख्या के साथ छेड़छाड करने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की। लखनऊ में मतगणना केंद्र पर शिक्षक सीट की मतगणना के दौरान शाम करीब 4:30 बजे वैध और अवैध मतों को लेकर विवाद की स्थिति बन गयी। इसी प्रकार स्नातक सीट की उम्मीदवार समाजवादी पार्टी की कांति सिंह ने मतपत्रों की संख्या को लेकर गंभीर सवाल उठाए।

इस बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगरा खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से निष्पक्ष मतगणना सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने एक्स कर लिखा है कि ‘आगरा खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव में सपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। अब प्रशासन द्वारा काउंटिंग रोके जाने की सूचना है। चुनाव आयोग संज्ञान ले, निष्पक्ष मतगणना सुनिश्चित हो। इन आराेपाें पर एडीएम आगरा यमुनाधर चौहान ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सपा के इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है और कहा कि काउंटिंग रोकी नहीं गयी है और यथावत जारी है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights