जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को एक ट्रक के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि ट्रक जम्मू से श्रीनगर जा रहा था, तभी चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया और ट्रक नचिलाना क्षेत्र में एक गहरी खाई में गिर गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक और उसके सहायक की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शवों को चिकित्सकीय-कानूनी औपचारिकताओं के लिए बनिहाल स्थित उप-जिला अस्पताल भेज दिया गया है। चालक की पहचान उधमपुर निवासी राजू के रूप में हुई है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Verified by MonsterInsights