भारत को अपनी नई ब्यूटी क्वीन मिल गई है। गोवा की रहने वाली साध्वी सतीश सैल ने ‘फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2026’ का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर लिया है। अब साध्वी 75वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। शनिवार रात भुवनेश्वर में आयोजित एक बेहद भव्य और ग्लैमरस समारोह में साध्वी के नाम की घोषणा की गई।

PunjabKesari

सैल ने भुवनेश्वर में हुए एक भव्य समारोह में देश भर की 30 प्रतिभागियों में से यह खिताब जीता। महाराष्ट्र की राजनांदिनी पवार फेमिना मिस इंडिया 2026 की प्रथम उपविजेता बनीं जबकि जम्मू-कश्मीर की श्री अद्वैता जी. तीसरे स्थान पर रहीं। सैल ने इस जीत को ‘अविश्वसनीय’ बताया और अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलने पर आभार व्यक्त किया।

PunjabKesari

इस कार्यक्रम में उपस्थित अभिनेत्री जीनत अमान ने कहा, “मिस फेमिना के बारे में मैं क्या कहूं? मैं कई साल पहले इसका हिस्सा थी और भारत का प्रतिनिधित्व भी किया था। यह एक ऐसा मंच है जो लड़कियों को अवसर और प्रशिक्षण प्रदान करता है। आप देख सकते हैं कि हमारी लड़कियां विश्व स्तर पर कितनी सफल हुई हैं। उन्होंने कितनी उपलब्धियां हासिल की हैं।” बता दें कि ओडिशा में पहली बार मिस फेमिना का आयोजन किया गया था।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights