उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को वाराणसी में सड़क निर्माण परियोजना एवं पुलिस संग्रहालय का स्थलीय निरीक्षण किया। एक सरकारी बयान में यह जानकारी दी गई। बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों को मानक के अनुरूप गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराया जाए। मुख्यमंत्री ने सीएम ग्रिड योजना के तहत तिलक जी की मूर्ति से भारत सेवा आश्रम तक बनाये जा रहे सड़क निर्माण कार्य का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वाराणसी नगर क्षेत्र में सीएम ग्रिड योजना के तहत 47 करोड़ रुपये कर लागत से छह स्मार्ट सड़क बनायी जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights