बिहार के कटिहार जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक खेत में कपड़े से बंधा एक कटा हुआ सिर और इससे 20 मीटर की दूरी पर पुआल से ढंका धड़ बरामद हुआ। अलग-अलग हिस्सों में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के कदवा थानाक्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि कुछ मजदूर खेतों में काम करने गए थे। इसी दौरान उन्होंने वहां कपड़े से बंधा एक कटा हुआ सिर देखा तो उनके होश उड़ हए। उन्होंने गांव वालों को इसकी सूचना दी। धीरे-धीरे वहां ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच मे जुट गई है। जांच के लिए डॉग स्क्वाड और FSL की टीम भी मौके पर बुलाई गई। इस संबंध में डीएसपी ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights