दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किए गए एक अभियुक्त के प्रयागराज स्थित स्वरूपरानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल से इलाज के दौरान फरार होने के मामले में पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने 2 सिपाहियों को बीते बुधवार को निलंबित कर दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी क्षेत्र) बृजनंदन राय ने बताया कि गत सोमवार को मानिकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने एक परिचित व्यक्ति के घर गये 24 वर्षीय जलालउद्दीन ने 2 वर्षीय एक बच्ची से कथित रूप से दुष्कर्म किया था। उन्होंने बताया कि जलालउद्दीन को सोमवार की रात मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया मगर अचानक तबीयत खराब होने की शिकायत पर सिपाही मदन शर्मा और अतुल कुमार के साथ उसे उपचार के लिए प्रयागराज के स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सूत्रों ने बताया कि देर रात जलालउद्दीन पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने दोनों सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के भी आदेश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights