बिजनौर जिले में एक प्राथमिक विद्यालय के भवन पर स्कूल का नाम उर्दू में लिखे होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेन्द्र कुमार ने शुक्रवार को बताया कि तीन दिन पूर्व सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें साहनपुर गांव में स्थित प्राथमिक स्कूल के भवन पर हिंदी के साथ-साथ उर्दू में भी स्कूल का नाम लिखा था।

उन्होंने कहा, “यह भाषा संबंधी नियम का उल्लंघन है। इस मामले में प्रधानाध्यापिका रफत खान को निलंबित कर जांच शुरू की गई है।” निलंबित प्रधानाध्यापिका रफत खान ने इस मामले पर कहा कि वायरल वीडियो पुराना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान शिक्षण सत्र शुरू होने पर स्कूल की पुताई कराई गई थी तब उर्दू में लिखे गए नाम को हटा दिया गया था। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इस पर कहा कि जांच रिपोर्ट मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights