खतौली। भारी गर्मी के बीच कौमी एकता कमेटी द्वारा लगाए गए शीतल पेय कैंप का उद्घाटन क्षेत्र के अति लोकप्रिय विधायक मदन भैया जी द्वारा फीता काटकर किया गया साथ ही उन्होंने शीतल पेय रूह अफजा को पिलाने का भी शुभारंभ किया। यह कैंप विशेष कर भगवान परशुराम शोभायात्रा में शामिल लोगों के लिए लगाया गया था।
तेज धूप और भयंकर गर्मी को देखते हुए कौमी एकता कमेटी खतौली द्वारा जनता को राहत देने के लिए शीतल पेय रूह अफजा पिलाने के लिए अशोक शर्मा के घर के सामने कैंप लगाया गया।
कैंप का शुभारंभ क्षेत्र के लोकप्रिय एवं कर्मठ विधायक मुख्यातिथि मदन भैया ने फीता काट कर एवं रूह अफजा पिलाकर शुभ उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा की भयंकर गर्मी में रूह अफजा पिलाकर राहत का कार्य किया है साथ ही साथ यह पुण्य और परोपकार का कार्य भी है ऐसे कार्य समाज में होते रहने चाहिए।


उन्होंने आयोजको का धन्यवाद दिया। इस अवसर पर अशोक शर्मा अध्यक्ष कौमी एकता कमेटी संरक्षक सत्येंद्र आर्य पूर्व अध्यक्ष नरेश पालीवाल रामावतार शर्मा राकेश शर्मा देवेश शर्मा सुशील आर्य धीरेंद्र आर्य अफाक पठान माधव शर्मा सुनील आर्य राघव शर्मा विनीत शर्मा मुंशी निसात अली विकास शर्मा सभासद हाजी इकबाल आलोक गुप्ता विकास जैन आर्यन जय भगवान शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights