*कोतवाली नगर की मिशन शक्ति पुलिस ने दो घण्टे में किया तीन वर्ष की लापता छोटी बच्ची को किया बरामद*

सहारानपुर / शुक्रवार को कन्ट्रोल रूम के माध्यम से एक सूचना प्राप्त हुई कि एक छोटी बच्ची नादिया उम्र तीन वर्ष पुत्री सलीम निवासी खाताखेडी थाना मण्डी जनपद सहारनपुर का अपहरण कर लिया गया है, तत्काल चैकिंग करे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण मे उक्त सूचना पर नगर प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार द्वारा थाने पर टीम गठित कर उक्त लापता बच्ची नादिया उम्र तीन वर्ष को कोतवाली नगर क्षेत्र के दाल मण्डी पुल से सकुशल बरामद किया गया। उक्त बच्ची के साथ एक व्यक्ति जावेद पुत्र महबूब हसन निवासी बाजोरिया इण्टर कालेज के पास मालवीय नगर थाना कोतवाली नगर जनपद सहारनपुर भी मिला, जिसने पूछने पर बताया कि उक्त बच्ची लावारिस में गैस गोदाम के पास मिली थी, जिसको मेरे द्वारा साथ लेकर आसपास बच्ची के सम्बन्ध में जानकारी कर रहा था तथा उक्त बच्ची नादिया के परिजनो को थाने बुलवाया गया तथा उक्त बच्ची नादिया व पिता सलीम उपरोक्त व जावेद उपरोक्त को आवश्यक कार्यवाही हेतु देहात थाना प्रभारी निरीक्षक, थाना कोतवाली देहात के सुपुर्द किया गया। बरामद करने वाली पुलिस टीम में म०उ०नि०सिमरन कमलेश, म०उ०नि० अंजू सिंह,म०का० अनू थाना कोतवाली नगर जनपद सहारनपुर रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Verified by MonsterInsights