सहारनपुर(मनीष अग्रवाल)। कांवड यात्रा को लेकर पुलिस विभाग पूरी तरह से अलर्ट व मुस्तैद नजर आ रहा है। कांवड यात्रा को निर्विघ्न व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए शासन द्वारा सतर्कता व कांवडियों की सुरक्षा के निर्देश जारी किये गए हैं। इसी क्रम में रविवार की सुबह को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सागर जैन सहारनपुर द्वारा श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2025 के दृष्टिगत गागलहेड़ी तिराहे पर ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों की अचानक चैकिंग कर ब्रीफिंग की गई एवं सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । एसपी देहात सागर जैन ने कांवड यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर कहा की कावड यात्रा सकुशल संपन्न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त रखी जाएं, इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। आपको बता दे कांवड यात्रा को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट नजर आ रहा है। शासन द्वारा भी कांवड यात्रा को लेकर विशेष दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। वही शनिवार को एडीजी मेरठ जोन भानू भास्कर द्वारा भी शामली पहुंचकर कांवड यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया गया। वही रेंज के डीआईजी अभिषेक सिंह एव एसएसपी आशीष तिवारी भी लगातार दिन रात कावड़ मार्ग का निरीक्षण कर ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को उचित निर्देश विदेश दे रहे हैं, की शिव भक्त भोलो को व आमजन को किसी भी तरह की जाम जैसी परेशानी ना हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights