तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले में एक घर पर बिजली का तार गिरने से एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और कॉलेज के एक छात्र सहित तीन लोगों की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान करुपैया (41), उनकी पत्नी सुधा (37) और 18 वर्षीय पड़ोसी सुब्रमण्यशिव के रूप में हुई, जो उनकी मदद के लिए दौड़े थे। पुलिस ने बताया कि भारी बारिश के कारण अथूर के अग्रहारा स्ट्रीट स्थित करुपैया के घर की ऊपरी मंजिल पर बिजली का तार टूटकर गिर गया। पड़ोसियों ने बिजली बोर्ड को सूचना दी, जिसने बिजली आपूर्ति रोक दी।

वे तीनों पीड़ितों को अथूर सरकारी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सेम्पाटी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। निवासियों ने अस्पताल के पास विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर कर दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए डिंडीगुल सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights