uk-acharyakulam-annual-day-

हरिद्वार, 03 नवंबर । पतंजलि विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में मंगलवार को आचार्यकुलम् का 14वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। ‘संकल्प से सिद्धि’ विषय पर आयोजित समारोह में विद्यार्थियों ने प्रेरक व्यक्तित्वों, पतंजलि के विभिन्न प्रकल्पों और भारतीय शिक्षा बोर्ड की शैक्षिक दृष्टि पर आधारित झांकियां प्रस्तुत कीं।

इस अवसर पर योगगुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि आचार्यकुलम् विश्व का विशिष्ट शिक्षण संस्थान है। यहां के विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति के सभी मूल्य सर्वोत्कृष्ट रूप में विद्यमान हैं। आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि वार्षिकोत्सव पतंजलि परिवार के राष्ट्रोत्थान यज्ञ और उसकी शैक्षिक दृष्टि की झांकी है।

समारोह में स्वामी रामदेव ने सत्र 2025-26 में कक्षा पांच से 12 तक प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को कुल दो लाख रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए। योग, खेल और कला प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। दिव्यांश और मधु को आदर्श विद्यार्थी तथा धैर्य अग्रवाल और सरल को श्रेष्ठ सांस्कृतिक पुरस्कार दिया गया। आपस सदन विजेता और वायु सदन उपविजेता रहा। सर्वश्रेष्ठ कलाकृति के लिए तनिष्का बिजल्वाण को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में एम्स और आईआईटी सहित प्रतिष्ठित संस्थानों में अध्ययनरत पूर्व विद्यार्थियों तन्वी राणा, दिव्यांशु यश और आयुष शर्मा सहित अन्य ने अपने अनुभव साझा किए। इस मौके पर प्रति-कुलपति साध्वी देवप्रिया, पतंजलि क्रय समिति की अध्यक्ष अंशुल एवं पारुल, भारतीय शिक्षा बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. एनपी सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. ऋतंभरा शास्त्री और प्राचार्या स्वाति मुंशी सहित पतंजलि परिवार के सदस्य और अभिभावक मौजूद रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights