सहारनपुर(मनीष अग्रवाल)। जिलाधिकारी सहारनपुर डॉक्टर दिनेश चंद के आदेश पर व ज़िला आबकारी अधिकारी रविशंकर के निर्देश पर अवैध रूप से शराब की बिकी एव बार कोड व अवैध शराब की रोकथाम को अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में मंगलवार को एक गुप्त सूचना पर आबकारी निरीक्षक सेक्टर एक शैलेंद्र कुमार द्वारा सेक्टर एक में बाजोरिया रोड पर स्थित सहारनपुर क्लब में बार का औचक निरीक्षण व भौतिक सत्यापन किया गया। जहां चेकिंग के दौरान पंद्रह बियर की 330 ml की बोतल एक्सपायर मिली, जिनकी पीने की अवधि समाप्त हो चुकी थी। आबकारी निरीक्षक शैलेंद्र ने बताया इस संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है,और एक्सपायर बोतलों को जब्त कर लिया गया है,और बताया जिलाधिकारी सहारनपुर के द्वारा सहारनपुर क्लब बार को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा जायेगा। हैरत की बात यह की सहारनपुर क्लब में वीआईपी लोग आते हैं जो यहां के मेंबर हैं, पर एक्सपायरी डेट पर किसी ने भी कभी कोई ध्यान नहीं दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights