सरकार ने साफ कर दिया है कि लॉकडाउन का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है फिर भी कुछ नेता ऐसी आशंका जता रहे हैं. ममता बनर्जी, संजय राउत जैसे कई विपक्षी नेताओं ने आशंका जताई है कि तेल बचाने के लिए 10-15 दिन का लॉकडाउन लगाया जाता है. अब गृह मंत्री अमित शाह ने एक इवेंट में साफ कहा कि विपक्ष के कुछ नेता पैनिक फैला रहे हैं. गहरे संकट में हैं. ये हो जाएगा, वो हो जाएगा. लॉकडाउन आने वाला है. ये कर देंगे, वो कर देंगे. मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कोई डरिए मत, कुछ नहीं होने वाला है. आगे उन्होंने देश की जनता से भी एक महत्वपूर्ण अपील की.

हां, शाह ने कहा कि देश में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स का रिजर्व हमारे पास है और जो पैनिक फैला रहे हैं… उनकी बदौलत जो नागरिक रोज अपनी गाड़ी में 10 लीटर पेट्रोल डालता था वो आज पूरी टंकी फुल करा रहा है. इस कारण, कुछ पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल एक दिन के लिए समाप्त होता है.

जनता के लिए शाह का संदेश

गृह मंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप नरेंद्र मोदी सरकार पर भरोसा कीजिए. आप रोज जितना पेट्रोल उपयोग करते थे, उतना ही पेट्रोल गाड़ी में डलवाइए. एक भी लाइन नहीं लगेगी और एक भी पेट्रोल पंप पर स्टॉक खत्म नहीं होने वाला है. और घरेलू सिलेंडर भी सभी को मिलेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights