मेष : सितारा दोपहर तक कोर्ट कचहरी के कामों को संवारने वाला, फिर बाद में हर मोर्चे पर कदम बढ़त की तरफ रहेगा।
वृष: दोपहर तक कामकाजी भागदौड़ तथा व्यस्तता रहेगी, फिर बाद में भी समय कामयाबी तथा इज्जत-मान देने वाला है।
मिथुन: सितारा दोपहर तक अर्थ दशा कंफर्टेबल रखने तथा कारोबारी मामलों में कदम बढ़त की तरफ रखने वाला, फिर बाद में भी समय बेहतर।
कर्क: सितारा कारोबारी कामों के लिए अच्छा, कारोबारी टूरिंग, प्रोग्रामिंग, प्लानिंग फ्रूटफूल रहेगी, मान-यश की प्राप्ति।
सिंह : सितारा दोपहर तक एहतियात परेशानी वाला, फिर बाद में हर मोर्चा पर कामयाबी मिलेगी तथा बेहतरी होगी।
कन्या : सितारा दोपहर तक आमदन वाला, कारोबारी प्रोग्रामिंग भी लाभ देगी, मगर बाद में समय मुश्किलों वाला बनेगा।
तुला: सितारा दोपहर तक सरकारी कामों में कामयाबी तथा इज्जत-मान देने वाला, फिर बाद में अर्थ दशा कंफर्टेबल बनेगी।
वृश्चिक: सितारा दोपहर तक मनोबल को हाई रखेगा, इरादों में मजबूती रखेगा, फिर बाद में कामयाबी का स्कोप बढ़ाएगा।
धनु : सितारा दोपहर तक पेट के लिए ढीला, किसी बाधा मुश्किल के उभरने का डर, फिर बाद में हर फ्रंट पर बेहतर होगी।
मकर: सितारा दोपहर तक बेहतरी, कामकाजी दशा सुधरी रहेगी, मगर बाद में हर फ्रंट पर मुश्किलें जागने का डर।
कुंभ: सितारा दोपहर तक टैंशन, परेशानी रखने वाला, जबकि बाद में आपकी पैठ बढ़ेगी, धाक छाप बढ़ेगी।
मीन : सितारा दोपहर तक बेहतर, प्रोग्रामिंग-प्लानिंग सिरे चढ़ेगी, मगर बाद में कदम-कदम पर रुकावटों के साथ निपटना पड़ेगा।
