ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक 3 थाना क्षेत्र अंतर्गत निर्माण विहार कॉलोनी में प्रेमी ने अपने प्रेमिका की हत्या कर दी। प्रेमी पहले से शादीशुदा था। उसकी पत्नी और बच्चों ने प्रेम संबंध का विरोध जताया। आरोपी ने प्रेमिका का गला काटकर उसको मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने वाले मुकीम को पुलिस एनकाउंटर में पैर में गोली लगी है। घायल अवस्था में उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक महिला की पहचान शबनम के रूप में हुई है। मुकीम शबनम के साथ कई सालों से रिलेशनशिप में था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Verified by MonsterInsights