मुजफ्फरनगर। भगवान श्री आदिनाथजी के प्रथम पारणा दिवस एवं पावन पर्व अक्षय तृतीया के अवसर पर जैन मिलन मुजफ्फरनगर मेन द्वारा सेवा और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस पावन अवसर पर गत रविवार प्रातः 10:30 बजे से जानसठ अड्डे से ए टू जेड रोड स्थित कुसुम हॉस्पिटल, लक्ष्मण विहार के बाहर श्रद्धालुओं और राहगीरों के लिए ईक्षुरस (गन्ने के रस) का विशाल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। धर्म, सेवा और समर्पण की भावना से ओत-प्रोत इस आयोजन में सैकड़ों लोगों ने गन्ने के रस का सेवन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां जैन समाज के सदस्यों ने पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ व्यवस्था संभाली। इस पुनीत कार्य में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अतिवीर मनोज जैन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतिवीर अजय जैन, अतिवीर वाई.के. जैन, क्षेत्रीय मार्गदर्शक वीर हर्ष कुमार जैन, शाखा संरक्षक वीर प्रवीण कुमार जैन, शाखा अध्यक्ष वीर आदीश कुमार जैन, शाखा मंत्री अतिवीर राकेश जैन (ग्रामीण बैंक), शाखा कोषाध्यक्ष वीर संजीव जैन (सेंट्रल बैंक) सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की सक्रिय सहभागिता रही। इसके अलावा वीर आर.के. जैन, अतिवीर प्रमोद कुमार जैन (सरधना), वीर अनुज जैन, वीर भूषण जैन, वीर जवाहरलाल जैन, वीर नरेंद्र कुमार जैन, वीर नरेश जैन, वीरांगना नीलम जैन, वीरांगना कुसुम जैन, वीरांगना अलका जैन, विनय निशा जैन, रुक्मणी जैन, वीरांगना मनोरमा जैन सहित अनेक समाजसेवियों ने अपना विशेष सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम ने न केवल धार्मिक आस्था को सुदृढ़ किया, बल्कि समाज में सेवा, एकता और परोपकार का संदेश भी दिया। जैन मिलन के इस प्रयास की क्षेत्रभर में सराहना की जा रही है और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights