woman-was-made-to-drink-frooti

मुरादाबाद, 12 अक्टूबर । मुरादाबाद महानगर के थाना मुगलपुरा क्षेत्र की युवती से शादी का वादा कर एक युवक ने फ्रूटी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तक पहुंचने के बाद पुलिस ने सोमवार को आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

मुगलपुरा थाना क्षेत्र की युवती ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उसकी बुआ हल्द्वानी में रहती है। बुआ के घर में रहने वाला किरायेदार रेहान उसके मोबाइल पर मैसेज भेजता था। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। आरोप है कि कुछ दिनों पहले आरोपित उसे घुमाने के बहाने लेकर गया। रास्ते में आरोपित ने फ्रूटी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और बेहोश होने पर दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने मोबाइल में अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया। इस मामले में एसएसपी ने मुगलपुरा पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

सदर कोतवाली सर्किल के क्षेत्राधिकारी कुलदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित रेहान के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights