आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में युवाओं के बीच गांजा (Weed) और तंबाकू का सेवन एक फैशन बनता जा रहा है। लेकिन जिसे समाज ने ‘नॉर्मल’ मान लिया गया है, वह असल में आपके दिमाग को अंदर से खोखला कर रहा है। हाल ही में ‘Addiction’ द्वारा पब्लिश की गई रिसर्च में एक…

नई दिल्ली: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में युवाओं के बीच गांजा (Weed) और तंबाकू का सेवन एक फैशन बनता जा रहा है। लेकिन जिसे समाज ने ‘नॉर्मल’ मान लिया गया है, वह असल में आपके दिमाग को अंदर से खोखला कर रहा है। हाल ही में ‘Addiction’ द्वारा पब्लिश की गई रिसर्च में एक चौंकाने वाली चेतावनी दी है कि स्मोकिंग की लत आपके दिमाग के साइज को छोटा कर सकती है।

दुनियाभर में बढ़ता खतरनाक ट्रेंड
आंकड़े बताते हैं कि इन नशीले पदार्थों का जाल कितनी तेजी से फैल रहा है:-
गांजा (Cannabis): 2022 के आंकड़ों के अनुसार, दुनिया के लगभग 23 करोड़ लोग इसका सेवन कर रहे हैं। यह वैश्विक आबादी का करीब 4.4% हिस्सा है।
तंबाकू (Tobacco): इसकी स्थिति और भी भयावह है। दुनिया की 30% आबादी तंबाकू की गिरफ्त में है। हर साल यह करीब 80 लाख मौतों का जिम्मेदार बनता है, जिससे सबसे ज्यादा गरीब वर्ग प्रभावित होता है।

दिमाग पर क्या होता है असर? रिसर्च के बड़े खुलासे
वैज्ञानिकों ने इस स्टडी में दिमाग की बनावट और नशीले पदार्थों के संबंध की जांच की। रिसर्च में कुछ गंभीर बातें सामने आईं:

दिमाग का सिकुड़ना: तंबाकू का सेवन करने वालों के दिमाग में ‘ग्रे मैटर’ (Grey Matter) की कमी पाई गई। इसका मतलब है कि दिमाग के कई हिस्सों का साइज छोटा हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights