मुज़फ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में जिलेभर में एंटी-रोमियो टीमों ने ‘मिशन शक्ति-5.0’ के तहत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। टीमों ने बाजारों, कस्बों, सार्वजनिक स्थलों व धार्मिक स्थलों पर महिलाओं और बालिकाओं से संवाद कर उन्हें सुरक्षा से जुड़ी सेवाओं और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।अभियान में पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर—डायल-112, 181 महिला हेल्पलाइन, 1090 वुमेन पावर लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एंबुलेंस व 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन—की जानकारी पंपलेट के माध्यम से वितरित की।

साथ ही वन स्टॉप सेंटर, जनसुनवाई पोर्टल और स्थानीय थानों पर उपलब्ध मिशन शक्ति केंद्र के बारे में भी जागरूक किया गया।टीमों ने निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ, आयुष्मान योजना और महिला शक्ति केंद्र जैसी योजनाओं की जानकारी देकर महिलाओं को सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। पुलिस का कहना है कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता का विश्वास मजबूत करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights