vimla-adhikari-nominated

नैनीताल, 06 जून । उत्तराखंड शासन ने महिला सशक्तिकरण एवं महिला अधिकारों के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए नैनीताल निवासी वरिष्ठ भाजपा नेत्री विमला अधिकारी को उत्तराखंड राज्य महिला आयोग का सदस्य नामित किया है। इस संबंध में मंत्रिपरिषद अनुभाग ने कार्यालय ज्ञापन जारी कर उनकी नियुक्ति की औपचारिक घोषणा की है। शासनादेश के अनुसार उनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी।

विमला अधिकारी को राज्य महिला आयोग में जिम्मेदारी मिलने पर नैनीताल में हर्ष का माहौल है। विभिन्न सामाजिक और महिला कल्याण संबंधी गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी को देखते हुए उनकी नियुक्ति को महिला हितों के संरक्षण तथा महिला सशक्तिकरण के प्रयासों को नई गति देने वाला कदम माना जा रहा है।

उनकी नियुक्ति पर विधायक सरिता आर्या, केपी काला, पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार के प्रधानाचार्य माधव प्रसाद त्रिपाठी, पवन जोशी, प्रियांशु तथा जितेंद्र पांडे सहित अनेक लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं और विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव और कार्यशैली से आयोग की कार्यप्रणाली और अधिक प्रभावी होगी तथा महिलाओं से जुड़े मामलों के समाधान में सकारात्मक योगदान मिलेगा।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights