uk-sanskrit-education-inspecti

ज्योतिर्मठ, 29 अक्टूबर । संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार ने गुरुवार को ज्योतिर्मठ स्थित श्री बदरीनाथ वेद-वेदांग स्नातकोत्तर संस्कृत महाविद्यालय एवं उत्तर मध्यमा संस्कृत विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को पारंपरिक शास्त्रीय शिक्षा के साथ आधुनिक प्रतिस्पर्धात्मक क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सचिव ने विद्यार्थियों की शैक्षणिक गतिविधियों और अध्ययन से संबंधित विषयों पर चर्चा की। उन्होंने महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. द्रवेश्वर प्रसाद थपलियाल और विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविन्द प्रकाश पंत से विद्यार्थियों को वेद, ज्योतिष और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति विशेष रूप से जागरूक करने की अपेक्षा की।

उन्होंने विद्यार्थियों से अपने ज्ञान, प्रतिभा और कौशल का समुचित विकास करने का आह्वान किया।

इससे पहले सचिव दीपक कुमार ने ज्योतिर्मठ पहुंचकर भगवान नृसिंह और आद्य गुरु शंकराचार्य की पवित्र गद्दी के दर्शन किए। निरीक्षण के दौरान सहायक निदेशक संस्कृत मंशा राम मैंदुली और खंड विकास अधिकारी मोहन जोशी सहित महाविद्यालय एवं विद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights