मुजफ्फरनगर। भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नई मंडी, मुजफ्फरनगर में आज विद्यालय की छात्राओं में अनुशासन, स्वच्छता, सुसज्जित व्यक्तित्व एवं विद्यालय के प्रति गौरव की भावना विकसित करने के उद्देश्य से विद्यालयी वेशभूषा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12 तक की समस्त छात्राओं ने अनिवार्य रूप से सहभागिता की। छात्राओं ने विद्यालयी वेशभूषा को पूर्ण शालीनता, स्वच्छता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप धारण कर अपनी अनुशासनप्रियता तथा विद्यालय के प्रति सम्मान का परिचय दिया। प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं में स्वच्छता, समयपालन, आत्मविश्वास तथा सुसंस्कृत जीवनशैली के संस्कारों को प्रोत्साहित किया गया। प्रतियोगिता का सफल संचालन विभाग प्रमुख श्रीमती रेशू सैनी के सानिध्य में संपन्न हुआ। चयन समिति में आचार्या श्रीमती शालिनी ठाकुर, श्रीमती निर्मला शर्मा एवं श्रीमती अर्चना शर्मा ने निष्पक्ष एवं सूक्ष्म मूल्यांकन करते हुए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हेतु छात्राओं का चयन किया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. वन्दना शर्मा ने सभी प्रतिभागी छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि विद्यालयी वेशभूषा केवल एक परिधान नहीं, बल्कि अनुशासन, समानता, गरिमा और विद्यालय की पहचान का प्रतीक है। उन्होंने छात्राओं का आह्वान किया कि वे सदैव स्वच्छ, सुसज्जित एवं मर्यादित वेशभूषा के साथ विद्यालय की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाएँ। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के समस्त आचार्यगण एवं छात्राएँ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights