देवबन्द।  क्षेत्राधिकारी देवबन्द ने बताया कि बुधवार को एक वादी ने लिखित तहरीर देकर एक युवक द्वारा उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर ले जाना व दुष्कर्म करना व परिवारजनो को जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में मामला दर्ज कराया था। जिस पर देवबन्द थाना प्रभारी निरीक्षक कपिल देव के कुशल नेतृत्व में रविवार को मुखबिर की सूचना पर देवबन्द पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त मुकदमों में वाछित अभियुक्त समीर पुत्र दिलशाद उर्फ पोशमीन निवासी ग्राम रणसुरा थाना देवबन्द को ग्राम रणसुरा के आगे शराब के ठेके के पास नहर के पुल के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights