cricket-mi-pollard-journey

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर । इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने कीरोन पोलार्ड को टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया है। लंबे समय तक मुंबई के लिए खिलाड़ी के तौर पर अहम भूमिका निभाने वाले पोलार्ड अब कोच के रूप में टीम की कमान संभालेंगे। इस नई जिम्मेदारी के बीच उन्होंने 2009 में चैंपियंस लीग टी-20 से शुरू हुए अपने सफर को याद किया।

मुंबई इंडियंस की ओर से रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा किए गए वीडियो में पोलार्ड ने कहा कि एक खिलाड़ी के तौर पर हासिल की गई उपलब्धियों को याद करना भावुक कर देने वाला अनुभव है और अब मुख्य कोच के रूप में उसी टीम की जिम्मेदारी संभालना उनके लिए खास एहसास है।

वीडियो में पोलार्ड ने कहा कि 2009 में चैंपियंस लीग टी-20 से शुरू हुआ उनका सफर अब मुख्य कोच की भूमिका तक पहुंच गया है। पीछे मुड़कर देखने पर एक खिलाड़ी के तौर पर हासिल की गई उपलब्धियों को याद करके रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

उन्होंने कहा कि एक इंसान के तौर पर हम कई बार उन पलों को याद नहीं कर पाते और जब उन पर नजर डालते हैं, तो लगता है कि सब कुछ किसी धुंधली याद की तरह है। जब इन पलों को दोबारा देखते हैं, तो कई भावुक यादें ताजा हो जाती हैं। पोलार्ड ने खिलाड़ी के तौर पर अपने सफर को अच्छी तरह निभाई गई जिम्मेदारी बताया और उम्मीद जताई कि मुख्य कोच के रूप में भी वह इसी तरह काम जारी रखेंगे।

मुंबई इंडियंस ने पोलार्ड को मुख्य कोच की जिम्मेदारी सौंपी है। वह माहेला जयवर्धने की जगह यह भूमिका निभाएंगे। पोलार्ड लंबे समय से मुंबई इंडियंस से जुड़े रहकर खिलाड़ी के तौर पर टीम की कई खिताबी जीत में अहम योगदान दे चुके हैं। अब वह अपने अनुभव का इस्तेमाल कोच के रूप में करेंगे।

कीरोन पोलार्ड आईपीएल में 2010 से 2022 तक मुंबई इंडियंस की ओर से खेले। इस दौरान उन्होंने 189 मैचों में 3,412 रन बनाए और 69 विकेट अपने नाम किए। 2022 सीजन के बाद पोलार्ड ने आईपीएल से संन्यास ले लिया था और मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच की भूमिका संभाली थी। अब मुख्य कोच के तौर पर उनकी नियुक्ति फ्रेंचाइजी के साथ उनके लंबे जुड़ाव में एक नया अध्याय है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights