vaypari-samelan-actuber

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा ने बताया कि प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन 2026 की तैयारी अंतिम चरण में चल रही है। इस संदर्भ में आज प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा एवं कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद गोयल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से खटीमा निवास पर भेंट की। साथ ही सम्मेलन की तैयारी के बारे में उन्हें अवगत कराया।उन्होंने व्यापारिक समस्याओं के बारे में भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि 9 अक्टूबर 2026 को प्रदेश के 392 इकाइयों के प्रतिनिधि एवं 19 जिलों के प्रतिनिधि सम्मेलन में भागीदारी करेंगे।सम्मेलन में व्यापारियों की समस्याएं और उनकी कार्यप्रणाली के साथ-साथ मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री का आशीर्वाद भी व्यापारी समाज को मिलेगा।नवीन वर्मा ने कहा कि जीएसटी अथवा फूड सेफ्टी या अन्य कोई भी विभाग व्यापारी प्रतिष्ठानों में बिना किसी नोटिस के नहीं जाएंगे, जिस प्रकार विगत दिनों में जीएसटी विभाग द्वारा प्रतिष्ठानों में छापेमारी की वह घोर निंदनीय कृत्य है।व्यापारी देश में सर्वाधिक रोजगार देने वाला सेक्टर है साथ ही जीएसटी कलेक्शन में व्यापारियों की अहम भूमिका रहती है। ऐसे में उन्हें प्रताड़ित करने की कवायद का पुरजोर विरोध किया जाएगा। इस संदर्भ में उनकी जीएसटी विभाग के उच्च अधिकारियों से वार्ता भी हो चुकी है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights