मनीष अग्रवाल

सहारनपुर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में मालो के निस्तारण हेतु चलाये जा रहे “ऑपरेशन क्लीन” अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम सुश्री सारिका चौधरी एंव उप जिलाधिकारी सदर सहारनपुर सुबोध कुमार, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रोहित कुमार व कुतुबशेर थानां प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार त्यागी व हे0का0 सुरेन्द्र कुमार हैड मोहर्रिर थाना कुतुबशेर की मौजूदगी में मा. न्यायालय के आदेश के अनुपालन में थाना कुतुबशेर परिसर में लम्बे समय से खड़े माल मुकदमाती/सीजशुदा जप्तीकरण के वाहनों में तीन वाहन चार पहिया, तीन तीन पहिया व छत्तीस दो पहिया कुल 42 वाहन माल जिनकी आरटीओ कार्यालय द्वारा मूल्यांकन धनराशि 1,72,500 रूपये निर्धारित करा कर कार्यक्रम अनुसार थाना कुतुबशेर के पुलिस चौकी मानकमऊ प्रांगण परिसर मे नीलामी करायी गयी।

जिसमें कुल 45 बोली दाताओं द्वारा प्रतिस्पर्धी बोली लगायी गयी। । उच्च बोली दाता नौशाद पुत्र कालू निवासी शेखजादगान थाना नानौता जनपद सहारनपुर द्वारा उच्चतम बोली 6,95000 रूपये लगाई गई। जिस पर 18% जीएसटी 125100 सहित 820100 रुपये का राजस्व प्राप्त किया गया। उच्च बोली दाता के हक में नीलामी छोड़ी गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights