श्याम वीर शर्मा
पुलिस प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़े किए सीबीआई जांच की मांग रखी गई
छपार। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरेठी गांव में प्रधान विवेक राठी के पुत्र रोहन की हत्या के प्रकरण में मृतक रोहन की शोक सभा के आयोजन के दौरान पंचायत का आयोजन हुआ। जिसमें वक्ताओं ने रोहन हत्याकांड में पुलिस प्रशासन पर लीपा पोती का आरोप लगाकर सीबीआई जांच करने की मांग रखी गई। हरेठी गांव में प्रधान पुत्र की निर्मम हत्या के प्रकरण में शनिवार में शोक सभा का आयोजन हुआ। इस दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, सांसद हरेंद्र मलिक, त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति के नेता मांगेराम त्यागी कुतुबपुर,भाकियू नेता चरण सिंह टिकैत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल, लोकदल जिलाध्यक्ष संजय राठी, भाकियू अराजनितिक के अध्यक्ष धर्मेंद्र मलिक, सपा राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, लोकदल नेता प्रभात तोमर, अजित राठी, अशोक राठी, स्वामी यशवीर महाराज, रंजनवीर, सपा नेता लोकेंद्र सिमर्थी, आदि के साथ ही आसपास के गांव व जनपद के हजारों लोग पहुंचे। इस दौरान मृतक के पिता प्रधान विवेक राठी ने पुलिस प्रशासन द्वारा अपने पुत्र की हत्या के प्रकरण में केस खोलने पर अपनी नाराजगी जताते हुए, आरोप लगाया कि परिवार इससे संतुष्ट नहीं है। इस दौरान भाकियू के जिला अध्यक्ष नवीन राठी, मोनू प्रधान, युधिष्ठिर, बिट्टू राठी, शरणबीर सिंह आदि वक्ताओं ने रोहन हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग रखी। परिजनों का आरोप था कि पुलिस ने सही अनावरण नहीं किया है। परिजन पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि लोगों ने जो बात रखी है, उससे प्रतीत होता है कि हत्याकांड का अनावरण सवालों के घेरे में है।
उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि वह मुख्यमंत्री से बात करेंगे तथा इस हत्याकांड की अन्य एजेंसी से जांच करने की मांग रखेंगे। लोकदल के जिला अध्यक्ष संजय राठी ने मामले में सीबीआई जांच की मांग रखी। बताते चलें कि हरेठी गांव के प्रधान विवेक राठी का 19 वर्षीय पुत्र रोहन बुधवार की सांय भोपा थाना क्षेत्र के नन्हेड़ी गांव में एक जन्मदिन पार्टी में गया था। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव गांव के पास पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर भी सवाल उठाए है। तथा पुलिस द्वारा इस कांड के खुलासे पर अपना आक्रोश व्यक्त किया। उनका कहना था कि पुलिस द्वारा जिस प्रकार घटना का खुलासा किया गया है,उससे परिजन पूरी तरह संतुष्ट नहीं है। पुलिस ने मृतक के पास से ही मोबाइल बरामद किया था जिसे बाद में अभियुक्तों के पास से बरामद दर्शाया गया। परिजनों ने इस हत्याकांड के सही खुलासे की मांग रखी। सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि हत्या प्रकरण में सही खुलासे के लिए सीबीआई जांच होना बहुत जरूरी है। हरेंद्र मलिक ने कहा कि न्याय होना ही चाहिए बल्कि दिखाना भी चाहिए। इस मौके पर तय हुआ कि मामले में एसएसपी से मिलकर पहले अपनी बात रखी जाएगी। इसके बाद शासन स्तर पर कार्यवाही कराई जाएगी। इस दौरान लोकदल नेता धर्मेंद्र प्रताप राठी, गोल्डी राठी भूराहैड़ी, भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष मनीष प्रधान सिमर्थी, भाकियू नेता योगेश शर्मा समेत अनेक लोग रहे।
