यमुनोत्री धाम घोड़े खच्चरों में अज्ञात बीमारी

उत्तरकाशी, 2 जून (हि.स.)। केदारनाथ के बाद अब यमुनोत्री यात्रा धाम में भी घोड़े -खच्चरों में अज्ञात बीमारी लक्षण दिखाई देने से पशुपालन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

इधर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ हरि सिंह बिष्ट ने बताया कि जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम के लिए संचालित हो रहे कुछ घोड़े -खच्चरों में खांसी ,जूखाम के लक्षण दिखाई दिए हैं। पशुपालन विभाग ने बिमार घोड़ों -खच्चरों को यात्रा में जाने में जाने पर रोक लगा दी है ।

उन्होंने बताया कि अभी स्थित कंट्रोल में है , डॉक्टरों की टीम बढ़ा दी यात्रा रूटों पर मॉनिटरिंग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी तक 15 से अधिक घोड़े- खच्चरों के रेंडमली सैम्पल लिया गया था जिसकी रिपोर्ट आने वाली है। उपचार करने में जुटा है। और तो और स्थानीय प्रशासन व स्थानीय पुलिस से इसमें सहयोग लिया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights