up-vns-visv-mahvari-divas-rail

वाराणसी, 28 मई । विश्व महामारी दिवस पर गुरूवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद के कोरौत बाजार में किशोरियों व महिलाओं ने जनजागरूकता रैली निकाली। यूनिटी फाउंडेशन ऊंचगांव के तत्वावधान में निकली रैली में शामिल किशोरियों ने महिलाओं से माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ फाउंडेशन के निदेशक कन्हैया लाल ने विषय प्रवेश के साथ किया। उन्होंने कहा कि मानव जीवन के जन्म में महिलाओं के माहवारी चक्र का महत्वपूर्ण योगदान है, इसलिए प्रत्येक वर्ष 28 मई को विश्व माहवारी दिवस के रूप में मनाया जाता है। कोरौता जन आरोग्य मंदिर की सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी प्रिया मल्ल ने किशोरियों व महिलाओं को मासिक धर्म चक्र, उससे जुड़ी समस्याओं, स्वच्छता तथा पोषण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने माहवारी के दौरान साफ-सफाई, संतुलित आहार और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। रैली में शामिल महिलाओं व किशोरियों ने कार्यालय परिसर से सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा तक जागरूकता रैली निकाली। कार्यक्रम का संचालन उर्मिला और धन्यवाद ज्ञापन निर्मला ने दिया।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights