up-sultanpur-murder-of-youth

सुलतानपुर, 29 अप्रैल । उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के थाना शिवगढ़ के भीटौरा गाँव मे एक व्यक्ति को बीती शाम गाँव के कुछ लोगो ने मार पीट कर घायल कर दिया था। ईलाज के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया। वहांं इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

अपर पुलिस अधीक्षक बृज नारायण सिंह ने बुधवार को बताया कि जसवंत सिंह, पुत्र विजय बहादुर, ग्राम भीटौरा के रहने वाले हैं । 28 अप्रैल की शाम गाँव के ही कुछ लोगो ने मार पीट कर उसे घायल कर दिया था। उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। उसके क्रम में ही उसके भाई बलवंत, पुत्र विजय बहादुर सिंह के द्वारा तहरीर देकर स्थानीय थाने पर अभियोग पंजीकृत कराया गया और इसमें कुछ व्यक्तियों को नामजद भी किया गया है। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और उसके आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किए जा रहे हैं। विधिक कार्यवाहियां की जा रही हैं। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights