बिजनौर, 10 अगस्त । उत्तर प्रदेश में जनपद बिजनौर के थाना नहटौर क्षेत्र अन्तर्गत नहटौर-पैजनिया मार्ग पर साेमवार काे सड़क हादसे में एक युवक की माैत हाे गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
नहटौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव समसपुर निवासी शानू (23 ) किसी कार्य से पैजनिया मार्ग की ओर जा रहा था। जब वह बलराम कुंवर सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में शानू गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना की सूचना तुरंत नहटौर थाना पुलिस माैके पर पहुंचकर घायल शानू को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
