reaction-keshaw-prasad-maury

लखनऊ, 11 अगस्त । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस 2027 में चाहे जितनी भी सियासी खिचड़ी पका लें, लेकिन जनता उनके झांसे में आने वाली नहीं है। उत्तर प्रदेश की जनता इस बेमेल और अवसरवादी गठबंधन का कड़वा स्वाद पहले ही चख चुकी है। अखिलेश यादव, मायावती और राहुल गांधी अपना पूरा जोर लगा लें, फिर भी वे भाजपा को तीसरी बार सरकार बनाने से नहीं रोक पाएंगे। उप मुख्यमंत्री ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि साल 2027 में विपक्ष के सारे सियासी मंसूबे फिर धरे रह जाएंगे और उत्तर प्रदेश में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से भाजपा सरकार बनेगी।

केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ के संकल्प को सिद्ध करने के लिए उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में डबल इंजन की सरकारें विकास की नई इबारत लिख रही हैं। भाजपा जहां एक बार सरकार बनाती है, वहां अपने सुशासन के बल पर जनता का अटूट विश्वास और बार-बार प्रचंड जनादेश हासिल करती है। जिन राज्यों में आज भाजपा की सरकार नहीं है, वहां भी जनता अब कमल खिलाने को पूरी तरह तैयार बैठी है।

————

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights