हमीरपुर, 02 अक्टूबर । उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले मे राठ पनवाड़ी मार्ग स्थित बसेला गांव के पास शुक्रवार शाम सड़क पर अचानक मवेशी आ जाने से बाइक उससे टकरा गई। हादसे में बाइक सवार वैद्य गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
