up-orai-suicide-youngster-

उरई, 04 जुलाई । उत्तर प्रदेश के उठाई में माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के रामभेदपुरा निवासी 28 वर्षीय युवक ने मानसिक तनाव के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक, रामभेदपुरा निवासी राजवीर बीते कुछ समय से मानसिक तनाव में चल रहे थे। शुक्रवार की देर रात फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। शनिवार सुबह काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो वह फंदे से लटके हुए थे। यह देखते ही परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना तत्काल कोतवाली माधौगढ़ पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी माधौगढ़ अभिलाष मिश्रा ने बताया कि पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। आखिर आत्महत्या की वजह क्या रही।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights