up-noida-six-pepole-sucide-

नोएडा, 08 सितंबर । उत्तर प्रदेश में गाैतमबुद्धनगर के नाेएडा में अलग-अलग जगहाें पर छह लाेगाें ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया हैं। ये सभी घटनाएं साेमवार की रात की है। पुलिस सभी शवाें काे पाेस्मार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र में रहने वाले संजय गुप्ता की पत्नी पूनम (25) ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अपर पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतका की दाे वर्ष पहले शादी हुई थी। पूनम मूलरूप से गाेरखपुर की रहने वाली थी। घटना के संबंध में परिवार काे सूचना दे दी गई है। परिजन इस मामले में कोई शिकायत करेंगे तो पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करेगी।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 63 क्षेत्र में रहने वाले मनोज कुमार (35) ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई। थाना बीटा- दो क्षेत्र में रहने वाले देवेंद्र कुमार तोमर (55) ने बीती रात को मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है।

एक अन्य मामले में थाना जेवर क्षेत्र के कस्बा जेवर में रहने वाले मनु देव (22) ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक अविनाश कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना फेस-दो क्षेत्र के केंद्रीय विहार के पॉकेट छह में रहने वाले राकेश मेहता (75) ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights