जोनी शर्मा

सूरज कुमार राय होंगे मुज़फ्फरनगर के नये एसएसपी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार के उद्देश्य से 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी तबादला सूची में कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों को नई जिम्मेदारी दी गई है।
तबादला सूची के अनुसार श्री ए. सतीश गणेश (आईपीएस-आरआर-1996) को अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा, उत्तर प्रदेश के पद पर भेजा गया है। वहीं भगवान एस. श्रीवास्तव (आईपीएस-आरआर-1998) को अपर पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं, उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है।
यशवीर सिंह को पुलिस अधीक्षक, जनपद जौनपुर, कुंवर अनुपम सिंह को पुलिस अधीक्षक, पीएसी मुख्यालय लखनऊ, जबकि रवीना त्यागी को पुलिस अधीक्षक, जनपद बाराबंकी बनाया गया है।
इसी क्रम में संजय कुमार को सेनानायक, 04वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज, ओमवीर सिंह को पुलिस अधीक्षक, जनपद बस्ती तथा कुंवर ज्ञानंजय सिंह को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज की जिम्मेदारी मिली है।
कमलेश बहादुर को पुलिस अधीक्षक, लोक शिकायत मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, ईराज राजा को पुलिस अधीक्षक, जनपद बलिया तथा अर्पित विजयवर्गीय को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ बनाया गया है।
इसके अलावा सर्वेश कुमार मिश्रा को पुलिस अधीक्षक, जनपद मऊ, विनय कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक, जनपद गाजीपुर तथा सूरज कुमार राय को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद मुजफ्फरनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
चिराग जैन को पुलिस अधीक्षक, नगर/जनपद बरेली तथा मानुष पारिक को पुलिस अधीक्षक, नगर/जनपद आजमगढ़ बनाया गया है।
सूची में आलोक राज नारायण (आईपीएस-आरआर-2022) को सहायक पुलिस अधीक्षक, जनपद हरदोई से अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद मथुरा भेजा गया है। वहीं पूर्णेंदु सिंह को पुलिस अधीक्षक, जनपद बागपत, मधुवन कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक, जनपद हापुड़ और सुरेश चन्द्र रावत को पुलिस अधीक्षक, जनपद जालौन की जिम्मेदारी दी गई है।
सरकार के इस फेरबदल को पुलिस प्रशासन में बदलाव और विभिन्न जिलों में कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights