up-dy-cm-keshav-prasad-akhiles

प्रयागराज, 23 अप्रैल । उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव मुंगेरी लाल के जो हसीन सपने देख रहे हैं, वाे पूरे नहीं हाेंगे। वह 2027 में चारों खाने चित हो जाएंगे और सैफई जाएंगे। यह बातें केशव प्रसाद माैर्य ने गुरुवार को लखनऊ रवाना होने से पूर्व सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए कहीं।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यदि पश्चिम बंगाल की जनता ने निडर होकर मतदान किया तो पश्चिम बंगाल में 2026 में भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी।समाजवादी पार्टी का काम समाज को आपस में लड़ाने का है। सपा घाव पर नमक छिड़कने का काम करती है। उत्तर प्रदेश में यदि किसी बहन बेटी के साथ अपराध होता है तो उसके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। अखिलेश यादव सत्ता वियोग में व्याकुल हैं। लेकिन 2027 ही नहीं 2047 तक उनका ये वियोग बना रहेगा। वह चाहे अकेले चुनाव लड़ लें या बसपा व कांग्रेस के साथ मिलकर, खिलेगा कमल ही। सुशासन का राज रहेगा। कानून व्यवस्था का राज रहेगा। कोई भी माता बहन समाजवादी पार्टी की साइकिल का बटन दबाकर अपनी सुरक्षा को खतरे में नहीं डालेगी। सब जानते हैं कि यदि साइकिल की बटन दबाया तो उत्तर प्रदेश की सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी। पलायन बढ़ जाएगा। इस मौके पर गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ल, अवधेश गुप्ता, रणजीत सिंह, मृत्युंजय तिवारी श्याम चंद्र, विक्रमजीत भदौरिया, आनंद सोनकर, आनंद श्रीवास्तव, प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, उमेश तिवारी, कुशाग्र श्रीवास्तव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights