up-crime-accused-arrest

फिरोजाबाद, 22 मार्च । थाना मक्खनपुर पुलिस टीम ने शनिवार रात छापेमारी कर अवैध अनैतिक देह व्यापार में लिप्त 04 अभियुक्ता सहित 15 अभियुक्तगणाें को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को कार्यवाही कर सभी को जेल भेजा है।

थानाध्यक्ष मक्खनपुर चमन कुमार शर्मा पुलिस टीम के साथ शनिवार रात क्षेत्र में गश्त पर थे तभी उन्होंने अवैध देह व्यापार की सूचना प्राप्त हुई। उन्होंने सीओ शिकोहाबाद अमरीश कुमार के नेतृत्व में एक होटल के पास मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की तो हड़कम्प मच गया। यहां अवैध, अनैतिक देह व्यापार संचालित हो रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके पर दबिश देकर 04 अभियुक्ता व 11 अभियुक्तों ओवेश पुत्र सलीम, सोहिल पुत्र साकिर, रहमान पुत्र गुलाम निवासीगण नूर नगर दीदामई थाना रामगढ़, अमीर पुत्र जमील निवासी मोहल्ला हाजीपुर थाना रसूलपुर, मनोज पुत्र राजेन्द्र निवासी अम्बे नगर कॉलोनी थाना रामगढ़, अजय पुत्र सुरेशचन्द्र निवासी बघेल कॉलोनी थाना उत्तर, फैजान पुत्र निजामुद्दीन निवासी हाजीपुर थाना रसूलपुर, गुलशन कुमार पुत्र केशो सिंह निवासी न्यू कुंज सहजलपुर थाना शिकोहाबाद, विनय पुत्र रामसेवक निवासी तिलक नगर थाना उत्तर, अजय पुत्र सुरेशचन्द्र निवासी ठारपूठा थाना रामगढ़, विजय कुमार पुत्र चन्द्रपाल निवासी पीपरी थाना रामगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। जबकि 02 अभियुक्त कश्मीर व पारस मौके से फरार हो गये।

पुलिस टीम ने गिरफ्तार अभियुक्ताें, अभियुक्ताओं के कब्जे से कुल 16 प्लास्टिक के डिब्बों में सील सर्व मोहर नगद धनराशि, मोबाइल फोन, आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। साथ ही 06 मोटरसाइकिल भी मौके पर सीज की गईं।

थानाध्यक्ष चमन कुमार शर्मा ने बताया कि इस सम्बंध में थाना मक्खनपुर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी की गई है। अभियुक्तगण व अभियुक्ताओं को विधिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights