doctor-lohiya-university-night

फर्रुखाबाद23 मार्च ।

प्रखर समाजवादी चिंतक एवं स्वतंत्रता सेनानी डॉ राम मनोहर लोहिया जी की जयंती की पूर्व संध्या पर समाजवादी पार्टी जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव एडवोकेट ने भोजपुर विधानसभा के चौकी महमदपुर गांव में समाजवादी पार्टी रात्रि जन जागरण अभियान की शुरुआत की। जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव ने सर्वप्रथम डॉ राम मनोहर लोहिया की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर डॉ लोहिया को नमन करते हुए कहा की 2027 का चुनाव दूर नहीं है । हम अपने साथियों के साथ जिले के कई गांव में जाकर समाजवादी रात्रि जन जागरण अभियान कार्यक्रम करेंगे । जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव ने बताया कि हमें डॉक्टर राम मनोहर लोहिया, डॉ भीमराव अंबेडकर श्रद्धेय नेता मुलायम सिंह यादव के सपनों को सच करना है। हमें गांव गांव जाकर लोगों को समाजवादी विचारधारा से जोड़ना पड़ेगा।तभी 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बना पाएंगे। जिला उपाध्यक्ष ने बताया समाजवादी रात्रि जन जागरण अभियान फर्रुखाबाद के प्रत्येक गांव में चलाया जाएगा। इस मौके पर वरिष्ठ नेता देवेन्द्र कुशवाहा, विनोद कुमार वाल्मीकि, स्वदेश यादव, विशाल राजपूत आदि ने अपने विचार रखें,lउक्त कार्यक्रम में विनोद कुमार वाल्मीकि विशाल राजपूत, स्वदेश कुमार सागर वाल्मीकि, देवेंद्र कुशवाहा, रियाजुद्दीन ,प्रमोद राजपूत ,सुदेश, बलराम राजपूत, कुलदीप राजपूत ,शिव कुमार शाहिद एक सैकड़ा ग्रामवासी मौजूद रहे। उक्त समाजवादी रात्रि जन जागरण कार्यक्रम में कुछ कार्यकर्ताओं ने गीत संगीत की महफिल भी जमाई , वहीं कुछ कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के ऊपर गीत बनाकर सुनाएं ।कार्यक्रम का संचालन रजत क्रांतिकारी ने किया l

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights