up-cm-letter-to-public

लखनऊ, 11 मई (हि. स.)। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को पाती लिखी है। उन्होंने कहा है कि मेरे सम्मानित प्रदेशवासियों, तकनीक केवल विकास का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता का सशक्त आधार है। प्रदेश सरकार इसी मंत्र पर आगे बढ़ रही है।

आगे लिखते हैं कि मेरे युवा साथियों, तकनीक समय की तरह है। तकनीक के साथ नहीं चलना, समय से पिछड़ जाना है। तकनीक के साथ चलने का अर्थ सुदृढ़ वर्तमान एवं स्वर्णिम भविष्य की दिशा में अग्रसर होना है। नवीनतम तकनीक सीखें, नवाचार अपनाएं एवं आत्मनिर्भर प्रदेश के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के दिन पोखरण में ऑपरेशन शक्ति के जरिए विश्व को देश की वैज्ञानिक प्रतिभा का एहसास दिलाया गया था। 11 मई को ही हंस-3 ने सफल उड़ान भरी, स्वदेशी त्रिशूल मिसाइल का सफल परीक्षण हुआ। तकनीक केवल विकास का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता का सशक्त आधार भी है।

आज तकनीक प्रयोगशाला से निकलकर खेत-खलिहान तक पहुंच गई। सशक्त युवा प्रदेश की समृद्धि का आधार हैं। यूपी में रोबोटिक्स और एआई मिशन शुरू किया गया है। यूपी में डेटा सेंटर क्लस्टर की कार्यवाही चल रही है। यूपी सरकार टेक युवा समर्थ युवा योजना के जरिए युवाओं को आधुनिकतम प्रशिक्षण करवा रही है। सरकार का ‘इनोवेट इन यूपी, स्केल फॉर द वर्ल्ड’ मूलमंत्र है।

योगी ने कहा कि हमारी सरकार ड्रोन, क्वांटम, ग्रीन हाइड्रोजन व मेड-टेक के क्षेत्र में प्रगति कर रही है। सरकार यूपी को देश का ‘डीप टेक कैपिटल’ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। यूपी में ब्रह्मोस मिसाइल तक बन रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ युवाओं से अपील की है कि युवा नवीनतम तकनीक सीखें। युवा नवाचार अपनाएं, आत्मनिर्भर प्रदेश के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights