-up-bijnor-car-fire-

बिजनौर, 07 अक्टूबर । उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में धामपुर-नगीना बाईपास पर बुधवार दोपहर पुल के पास शादी समारोह में शामिल होने जा रही छह-सात लोगों से भरी स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई। चालक ने समय रहते वाहन को रोककर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

बताया गया कि बाईपास पर पुल के पास पहुंचते ही स्कॉर्पियो का इंजन गर्म होने लगा। चालक नाजिम ने स्थिति भांपते हुए तत्काल वाहन रोक दिया और सभी यात्रियों को बाहर निकाल दिया। इसके कुछ ही देर बाद कार से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते वह आग की लपटों में घिर गई।

सूचना पर धामपुर फायर स्टेशन से दमकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, हालांकि आग से स्कॉर्पियो का बड़ा हिस्सा जल गया।

फायर स्टेशन ऑफिसर दीपक चौधरी ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल टीम को मौके पर भेजा गया था। धामपुर कोतवाल रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार स्कॉर्पियो तिगरी मनका वाला निवासी दीपक कुमार पुत्र मुरारी सिंह की है और घटना के समय नाजिम वाहन चला रहा था।———–

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights