बिजनौर, 05 मई । उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनाैर के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार काे नूरपुर रोड नहटौर में जिओ पेट्रोल पंप के सामने स्थित देव अल्ट्रासाउंड सेंटर पर कार्रवाई करते हुए उसे बंद करा दिया। इस दौरान नोडल अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद विश्वकर्मा, राजस्व विभाग के नायब तहसीलदार विजय कुमार, हल्का लेखपाल ब्रह्म सिंह रवि सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
