उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के कबरई थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम डंपर से कुचलकर मोटरसाइकिल सवार दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। कबरई थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) मनीष कुमार पांडेय ने बताया कि सोमवार की शाम करीब छह बजे कानपुर-सागर मार्ग में काली पहाड़ी गांव के नजदीक गिट्टी लदे डंपर से कुचलकर मोटरसाइकिल सवार दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले रामूपुरा गांव के रहने वाले मुन्ना कुशवाहा (40) और उनके चचेरे भाई अंतराम (35) के रूप में हुई। पांडेय ने बताया कि हादसे के बाद चालक डंपर घटनास्थल पर ही छोड़कर भाग गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights